फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: विकासनगर में तीन दिन से भूलेख पोर्टल ठप, नहीं मिल रही खतौनी की नकल

विज्ञापन
विज्ञापन
भूलेख पोर्टल में तीन दिन से तकनीकी दिक्कत बनी हुई है। लोग खाता-खतौनी और अन्य दस्तावेज निकालने के लिए तहसील के चक्कर काट रहे है। पोर्टल न चलने से उन्हें बैरंग लौटना पड़ रहा है। खाता-खतौनी की नकल न मिलने से कई भूखंड के बैनामे अटके पड़े हैं। वहीं, बैंक बंधक भूमि के आदेश न तो खाता खतौनी में दर्ज हो पा रहे हैं, न ही कट पा रहे हैं। विकासनगर में रोजाना करीब 100 लोग खाता-खतौनी और अन्य भूमि संबंधी दस्तावेज की नकल लेने के लिए आते है। 16 नवंबर को भूलेख पोर्टल में तकनीकी समस्या आई थी। इसके चलते केंद्र में कामकाज पूरी तरह से ठप पड़ा है। लोगों ने बताया कि उनके पास पुरानी खाता खतौनी की नकल नहीं है। इसके चलते बैनामे नहीं करवा पा रहे हैं। कुछ ने बताया कि न्यायालय संबंधी आदेश भी दर्ज नहीं हो पा रहे हैं। लोगों का यह भी कहना है कि बैंक में बंधक भूमि के आदेश दर्ज और कट नहीं पा रहे हैं। दाखिल खारिज की स्थिति की भी जानकारी नहीं मिल पा रही है। भवन निर्माण के लिए ऋण मिलने में भी दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें