देहरादून। दून पुस्तकालय में मंगलवार को बाल फिल्म भूतनाथ का प्रदर्शन किया गया। फिल्म में परिवार के प्रेम, देखभाल और आपसी संबंधों को संवेदनशीलता और हास्य के साथ प्रस्तुत किया गया है। इसे हर आयु वर्ग के दर्शकों ने खूब सराहा। फिल्म देखने के लिए चार साल के बच्चे से लेकर 17 साल किशोर अपने अभिभावकों के साथ उपस्थित रहे। इसके अलावा अन्य शेल्टर होम्स के बच्चों के साथ ब्राइटलैंड स्कूल व कॉन्वेंट ऑफ जीसस एंड मैरी के विद्यार्थियों ने भी सहभागिता की। कार्यक्रम में पूर्व मुख्य सचिव एनआरआईपी सिंह नेगी, डीके पांडेय, गोपाल थापा और नेचर साइंस इनिशिएटिव के संस्थापक रमन प्रसाद आदि मौजूद रहे। संवाद