फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानाध्यापक ने भोजनमाता के साथ किया कुछ ऐसा, परेशान होकर मौत को लगा लिया गले

Mon, 05 Jun 2017 01:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, घाट
विज्ञापन
विज्ञापन
विकास खंड के वादुक गांव के प्राथमिक विद्यालय में 32 वर्षीय भोजन माता का काम कर रही महिला के साथ प्रधानाध्यापक ने कुछ ऐसा क‌िया क‌ि उसने जहर खाकर अपनी ज‌िदंगी खत्म कर ली।
विज्ञापन


मृतका ने सुसाइड नोट में विद्यालय प्रधानाध्यापक पर परेशान करने का आरोप लगाया है। वहीं सूत्रों के हवाले से सामने आया है क‌ि उन्होंने भोजनमाता के साथ कई बार जबरदस्ती भी की थी। हालांक‌ि अभी कोई आध‌िकार‌िक पुष्ट‌ि नहीं हुई है।

रविवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है। हालांकि अभी तक महिला के परिजनों की ओर से राजस्व पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई है।
विज्ञापन


बीती शनिवार को वादुक गांव की कमला देवी ने सांय करीब छह बजे अपने ही घर में जहर गटक लिया। जब वह उल्टियां करने लगी तो उसके बारह साल के लड़के ने अपने चाचा हीरा सिंह को मां के स्वास्थ्य बिगडने की सूचना दी। 

जिसके बाद परिजनों ने 108 सेवा की मदद से कमला को सीएचसी घाट में भर्ती कराया। जहां महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जिला चिकित्सालय के रेफर कर दिया। लेकिन उसने सेरा गांव के पास वाहन में ही दम तोड़ दिया।

उन्होंने बताया क‌ि मृतका के पास से मिले सुसाइड नोट में उसने प्राथमिक विद्यालय वादुक के प्रधानाध्यापक मुजफ्फरनगर (यूपी) निवासी जसवीर सिंह पर परेशान करने का आरोप लगाया है। कमला के पति कमल सिंह की 12 वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है। वह बीते पांच सालों से प्राथमिक विद्यालय में भोजन माता के रुप में काम कर रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें