फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीम सिंह चौहान निर्विरोध चुने गए अध्यक्ष

विज्ञापन
चिंतन शिविर में शामिल लोक कलाकार। - फोटो : VIKAS NAGAR
विज्ञापन
विकासनगर। कालसी ब्लॉक सभागार में जौनसार बावर लोक संस्कृति संरक्षण समिति के तत्वावधान में चिंतन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लोक गायक जगतराम वर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान सर्व सम्मति से भीम सिंह चौहान को फिर से अध्यक्ष चुना गया। साथ ही पांच मार्गदर्शक बनाए गए। इनमें आईएएस कुलानंद जोशी, संयुक्त सूचना निदेशक कलम सिंह चौहान, रमेश चंद जोशी, खजान दत्त शर्मा, फकीर सिंह चौहान शामिल हैं। कलाकारों ने अपनी-अपनी समस्याएं भी रखीं और एकजुट होकर संस्कृति व कलाकारों के हित में कार्य करने पर जोर दिया। समिति ने जल्द जौनसार बावर क्षेत्र में बड़ा महोत्सव आयोजित करने का निर्णय लिया। इस मौके पर सलाहकार महेंद्र राठौर, संरक्षक चतर सिंह, सीताराम शर्मा, शांति वर्मा तन्हा, धर्म सिंह राणा, मोहन निराला, जवाहर राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें