फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्पसंख्यक समुदाय तक पहुंचाएं भाजपा सरकार की नीतिया: कामिल हुसैन

विज्ञापन
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष कामिल हुसैन का अभिनंदन करते प्रदेश महामंत्री गुलफाम शेख ? - फोटो : VIKAS NAGAR
विज्ञापन
सहसपुर। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की बैठक शंकरपुर रोड स्थित विश्राम गृह में हुई। मुख्य अतिथि प्रदेेश महामंत्री गुलफाम शेख ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष कामिल हुसैन का अभिनंदन किया। जिलाध्यक्ष कामिल हुसैन ने कहा कि भाजपा ने अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों के लिए अनेक कल्याणकारी योजना चलाई हैं। उन्होंने अधिक से अधिक अल्पसंख्यक लोगों को पार्टी से जोड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आने वाले विधान सभा चुनाव में भाजपा फिर से सरकार बनाएगी। इस मौके पर जिला प्रभारी राव जमीर, राहुल जैन, नावेद आलम, सद्दाम, राव मेहताब, मकसूद, शारिक, सुलेमान, उसमान मलिक, नूर हसन, इस्लाम, रियासत, अमजद, अब्दुल कबीर, सलमान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें