विकासनगर। जन संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने बैरागी वाला निवासी भीम सिंह बिष्ट को मोर्चा का ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत किया है। इस अवसर पर उन्होंने कहा जन संघर्ष मोर्चा हमेशा से आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष करता रहा है। मोर्चा का प्रत्येक कार्यकर्ता जनता के लिए समर्पित होकर अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करता है। उन्होंने नव मनोनीत ब्लॉक अध्यक्ष से जनसेवा के मोर्चा के उद्देश्यों की पूर्ति के लिए योगदान करने की अपील भी की।