फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अघोषित बिजली कटौती पर फूटा भाकियू का गुस्सा

विज्ञापन
यूपीसीएल दफ्तर में प्रदर्शन करते भाकियू कार्यकर्ता। - फोटो : VIKAS NAGAR
विज्ञापन
विकासनगर। अघोषित बिजली कटौती से भड़के भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को अधिशासी अभियंता के कक्ष में तालाबंदी कर प्रदर्शन किया। हालांकि बाद में अधिशासी अभियंता के आश्वासन पर कार्यकर्ता शांत हुए।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के कार्यकर्ता बृहस्पतिवार को जिलाध्यक्ष संदीप दुबे के नेतृत्व में यूपीसीएल दफ्तर पहुंचे। जहां किसी सक्षम अधिकारी के न मिलने पर कार्यकर्ताओं ने अधिशासी अभियंता के कार्यालय में ताला लगाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। जिलाध्यक्ष संदीप दुबे ने कहा कि क्षेत्र में बीते कई दिनों से अघोषित बिजली कटौती की जा रही है। इस कारण लोगों का उमस भरी गर्मी में दिन काटना मुश्किल हो रहा है। इसके अलावा कई स्थानों पर बिजली की तारें भी मौत बन कर झूल रही हैं। बरसात के मौसम में कभी भी इन तारों से बड़ा हादसा हो सकता है। शिकायत के बावजूद व्यवस्था दुरुस्त नहीं कराई जा रही है। इसके अलावा कटापत्थर क्षेत्र के लोगों को डाकपत्थर फीडर से जोड़ने की मांग की अनदेखी की जा रही है। करीब तीन घंटे बाद मौके पर पहुंचे अधिशासी अभियंता एसके गुप्ता ने कहा कि सभी सहायक अभियंताओं को बिजली कटौती पर रोक और लाइनों की मेंटीनेंस के निर्देश दिए। इसके बाद प्रदर्शनकारी शांत हुए। प्रदर्शन में पंजाब सिंह मजीठिया, विमल तोमर, संजय खन्ना, जयपाल, सचिन, गुलफाम, शहजाद, नवीन, जोगिंदर सिंह बेदी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें