फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: भारतीय गो रक्षा संघ ने सेलाकुई में किया पौधरोपण

विज्ञापन
विज्ञापन
सेलाकुई। भारतीय गो रक्षा संघ ने क्षेत्र में बुधवार को पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम का नेतृत्व संगठन के जिला अध्यक्ष अमन राणा ने किया। इस दौरान विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। कार्यकर्ताओं ने लोगों से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया। बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए पौधरोपण आवश्यक बताया। जिलाध्यक्ष ने कहा, पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का कार्य नहीं, बल्कि निरंतर चलने वाली जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि संघ ऐसे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा। कार्यक्रम में पार्थ खन्ना, राज गुप्ता और आयुष सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें