फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भानियावाला-ऋषिकेश परियोजना: 743 करोड़ से बनेगा 20 किलोमीटर लंबा हाईवे, 754 वृक्षों का होगा प्रत्यारोपण

Wed, 08 Jul 2026 04:01 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश

सार

परियोजना के तहत पर पेड़ों की कटाई को कम किया जा सके, इसके लिए योजना में प्रबंध किया गया है। 754 पेड़ों का दूसरी जगहों पर प्रत्यारोपण किया जाएगा।
विज्ञापन
हाईवे - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) भानियावाला-ऋषिकेश परियोजना को विकसित कर रहा है। इसमें वन और वन्यजीवों के दृष्टिगत कई कदम उठाए गए हैं। एनएचएआई के अनुसार प्रस्तावित मार्ग में हाथियों के सुरक्षित आवागमन के लिए लगभग 3.5 किलोमीटर एलिवेटेड संरचना सहित विशेष एलीफेंट अंडरपास विकसित किए जाएंगे।

विज्ञापन


इसके अलावा मार्ग पर साउंड बैरियर, एंटी-ग्लेयर स्क्रीन, वन्यजीव चेतावनी संकेतक, गति नियंत्रण के उपाय से लेकर नो हॉर्न जोन होगा। साथ ही परियोजना के तहत पर पेड़ों की कटाई को कम किया जा सके, इसके लिए योजना में प्रबंध किया गया है। 754 पेड़ों का दूसरी जगहों पर प्रत्यारोपण किया जाएगा।

Uttarakhand: अतिथियों के ठहरने के बिल भुगतान मामले में कार्रवाई की तैयारी, शासन को सौंप गई जांच रिपोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


743 करोड़ से योजना तैयार होगी
करीब 20 किलोमीटर लंबा मार्ग 743 करोड़ से तैयार किया जा रहा है। इससे वाहनों के दबाव से निपटने में मदद मिलेगी। एनएचएआई के अनुसार फोर लेन निर्माण से सड़क की ज्यामिति में सुधार होगा, यात्रा अधिक सुरक्षित होगी तथा स्थानीय लोगों और पर्यटकों दोनों को आधुनिक सड़क सुरक्षा सुविधाओं का लाभ मिलेगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें