फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भंगड़ा, गिद्दा और घूमर नृत्य ने किया मंत्रमुग्ध

विज्ञापन
लोहड़ी पर्व के उपलक्ष्य में प्रेस क्लब में कबीर सोसायटी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रस्तुति द
विज्ञापन
दून खुखरायण बिरादरी समिति की ओर से लोहड़ी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। बाल कलाकारों ने भंगडा, गिद्दा, डांडिया, घूमर नृत्य प्रस्तुत कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। सामूहिक रूप से लोहड़ी जलाई गई और मूंगफली, तिल, रेवड़ी आदि का प्रसाद बांटा गया।
विज्ञापन

गुरु रोड स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में लोहड़ी पर्व का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ. देवेंद्र भसीन ने किया। गरिमा सूरी के निर्देशन में बाल कलाकार गुरुप्रीत, अदिति, हरजीत, जसकीरत, वंश, मानवी, प्रभजोत ने नृत्य प्रस्तुत कर लोगों झूमने पर मजबूर कर दिया। साथ ही मनजय ने कत्थक, गरिमा सूरी ने क्लासिकल, ग्राफिक एरा के जश्ने विरसा ग्रुप के आयुष, कल्पित, करन, शुभम व वंशिका ने भंगड़ा नृत्य प्रस्तुत किया। खुखरायण विरादरी के लोगों ने लोहड़ी की पूजा कर परिक्रमा की और सामूहिक रूप से लोहड़ी जलाई। चंद्रमोहन आनंद ने कार्यक्रम का संचालन किया। इस दौरान भूपेंद्र चड्ढा,रमेश शाहनी, वेद प्रकाश कोहली, ओमप्रकाश सूरी, मदन मोहन, वीरेंद्र सभरवाल आदि मौजूद थे।
----
नवजात बेटियों के परिवारों को किया सम्मानित
करीर सोसाइटी (साडा विरसा साडी शान) की ओर से भी लोहड़ी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में ऐसे परिवारों जिनके घर में बेटियों का जन्म हुआ है, उन्हें विशेष सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

प्रेस क्लब में लोहड़ी पर्व का शुभारंभ मुख्य अतिथि देवेंद्र सिंह मान ने किया। इसके बाद बच्चों ने कीर्तन आपे गुरु चेला... प्रस्तुत किया। बच्चों ने भंगडा, गिद्दा सहित विभिन्न पंजाबी नृत्य प्रस्तत किए। जिनका उपस्थित लोगों ने जमकर लुफ्त उठाया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बेटियों की लोहड़ी रहा। जिसमें उन परिवारों को सम्मानित किया गया जिसमें बेटियों का जन्म हुआ है। इसमें मनमोहन सिंह, गुरजीत कौर, मिनकी, सिमर, मनजीत सिंह आदि शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन कंवलजीत कौर और जोतअर कौर ने किया। इस दौरान डॉ. अमरजीत कौर, बलजीत कौर, सतीश, चरणजीत, रौनक सिंह, नीना नारंग, परविंदर आदि मौजूद थे।

दून खुखरायण बिरादरी समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में भंगड़े की प्रस्तुति देते कलाकार।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें