भाई-दूज का त्योहार इस बार 13 नवंबर को है। इस दिन अगर बहनों ने यह शुभ काम किया तो भाई की उम्र बढ़ जाएगी।
भाई दूज पर सुबह 7.30 से 10.30 बजे तक अमृत की चौघड़िया में मनाना शुभ रहेगा। सुबह 10.30 से 12 बजे तक राहुकाल रहेगा। इस समय पर्व न मनाए। इसके बाद 12 बजे से 1.25 बजे दिन तक भी भाई-दूज का शुभ मुहूर्त रहेगा।
भाई-दूज का त्योहार कार्तिक शुक्ल द्वितीया तिथि को मनाया जाता है। द्वितीया तिथि की शुरुआत 12 नवंबर को रात 12.30 बजे से होगी जो 13 नवंबर को रात 1.38 बजे तक रहेगी। आचार्य भरत राम तिवारी के अनुसार इस दिन राजमुद्रा-मसिपत्र-लेखनी की पूजा की जाती है।
भाई-बहन के हाथ का बनाया भोजन करे तो उससे भाई की आयु में वृद्धि ओर बहन के सौभाग्य की रक्षा होती है। आचार्य सुशांत राज के अनुसार सुबह 7.30 से 10.30 और फिर 12 बजे से 1.25 बजे तक भाई का तिलक करना शुभप्रद रहेगा। इस अवधि में शुभ की चौघड़िया है।