फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज को छोड़, हो रहा रिश्तेदारों का कल्याण

Thu, 21 Nov 2013 05:10 PM IST
रजा शास्त्री/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी देहरादून स्थित समाज कल्याण विभाग में इन दिनों काफी हंगामा बरपा है। विभागीय अधिकारियों ने 60 पदों पर अपने भाई-भतीजों को नौकरी पर रख लिया है।
विज्ञापन


लेकिन वे यह नहीं बता पा रहे हैं कि नौकरी किस आधार पर दी गई। पता चला है कि एक प्रशासनिक अधिकारी ने अपनी बेटी को मृतक आश्रित कोटे में तैनाती दिला दी है।

अधिकारियों में घमासान
यही नहीं, यहां प्रोन्नति के संबंध में पुराने और नये अधिकारियों में घमासान मचा है। विभाग के आला अफसर छीछालेदर से बचने के लिए मामले को दबाए हुए हैं। अब अंदरखाने इसकी जांच शुरू की गई है। विभागीय सूत्रों का कहना है कि नई नियमावली के तहत नए अधिकारियों की सूची प्रोन्नति के लिए शासन के पास भेजी गई है।
विज्ञापन


पढ़ें, बाबा रामदेव के खिलाफ 81 मामले दर्ज

यह बात पुराने अधिकारियों को खल गई। उनका कहना है कि सीनियर तेरह साल से पड़े हैं और ‘फर्जी’ तरीके से नियमावली तैयार कर जूनियरों को प्रोन्नति दी जा रही है। इस पर सीनियरों ने पोल खोलो अभियान शुरू किया है। लोग आरटीआई के तहत सूचनाएं मांग रहे हैं। उधर, नियुक्तियों के मामले पर अधिकारियों को जवाब देते नहीं बन रहा है।

भाई-भतीजों को पहले रखा संविदा पर
नौकरी के लिए खेल कुछ ऐसे हुआ कि राज्य बनने के बाद अधिकारियों ने अपने भाई-भतीजों को पहले संविदा पर रखा, फिर साल-डेढ़ साल में उन्हें स्थायी करा दिया।

ऐसे कई कर्मचारी सचिवालय में भी काम कर रहे हैं। एक अधिकारी ने शासन को सूचना दी है कि हल्द्वानी स्थित समाज कल्याण निदेशालय में कार्यरत एक प्रशासनिक अधिकारी की बेटी मृतक आश्रित संवर्ग में नौकरी कर रही है।
विज्ञापन


पढ़ें, पिथौरागढ़ में मैक्स खाई में गिरी, 16 की मौत

उनकी पत्नी भी इसी विभाग में काम करती थी, बाद में उनकी मृत्यु हो गई। मामले का खुलासा होने पर कुछ अधिकारियों ने विभाग के खिलाफ सत्याग्रह छेड़ने की धमकी दी है। इस संबंध में निदेशक समाज कल्याण विनोद कुमार सुमन का कहना है कि गड़बड़ियों की जांच कराई जा रही है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें---
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें