त्यूनी। प्रभारी खंड शिक्षा अधिकारी पंकज कुमार ने शनिवार को सीआरसी भवन त्यूनी प्रथम का निरीक्षण किया। उन्होंने भवन की जर्जर हालत को देखते हुए कार्यालय को अन्य जगह शिफ्ट करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि भवन का जल्द ही ध्वस्तीकरण किया जाएगा। इसके लिए विभागीय अधिकारियों की परमिशन ली जा रही है। इस दौरान उन्होंने राजकीय इंटर कॉलेज अटल उत्कृष्ट विद्यालय का निरीक्षण भी किया। उन्होंने कहा कि चकराता में दो अटल उत्कृष्ट विद्यालयों का चयन किया गया। इसमें लाखामंडल और त्यूनी राजकीय इंटर कॉलेज हैं। पंकज कुमार ने कहा कि इन स्कूलों में सीबीएसई पैटर्न लागू किया जाएगा। इसके लिए ऑनलाइन सीबीएसई के पैटर्न से जुड़ना होगा ताकि भविष्य में बच्चों के सर्वांगीण विकास के अध्ययन में कोई रुकावट न हो। इस मौके पर शिक्षक मोहन लाल शर्मा, मातबर सिंह चौहान और गोविंदराम शर्मा आदि मौजूद रहे।