फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घटना से पहले गले में हाथ डाल घूम रहे थे अनिल व शिवा

विज्ञापन
विज्ञापन
राजमिस्त्री की हत्या से करीब एक घंटे पहले आरोपी शिवा उसके गले में हाथ डाल कर घूम रहा था। पुलिस के अनुसार दोनों में पहले से कोई अनबन नहीं थी। ऐसे में बात क्या हुई जो शिवा ने उसे चाकू से गोद दिया? इसकी जांच चल रही है। घटनास्थल से भागे शिवा की विभिन्न जगहों पर तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम को कैंट थाना क्षेत्र की मित्रलोक कॉलोनी में राजमिस्त्री का काम करने वाले अनिल नाम के व्यक्ति की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। उसने अनिल के गले पर वार किए थे। अनिल का शव उसके कमरे में पड़ा हुआ था। शाम के वक्त जब उसकी पत्नी वहां आई तो पता चला कि अनिल की हत्या कर दी गई है। उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के अनुसार जब तक पुलिस को सूचना दी गई तब तक शिवा निकल चुका था। सीसीटीवी फुटेज आदि खंगाले गए तो पता चला कि घटना से एक घंटा पहले दोनों एक साथ जाते दिख रहे हैं। दोनों ने एक दूसरे के गले में हाथ डाला हुआ है।
बताया जा रहा है कि उनमें पहले से कोई विवाद की बात कभी सामने नहीं आई है। इंस्पेक्टर एश्वर्य पाल ने बताया आरोपी की तलाश की जा रही है। रेलवे स्टेशन और आईएसबीटी पर भी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की जा रही हैं। ताकि, यदि वह बाहर भागा है तो उसका पता किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें