फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस से पहले दरगाह में मिले J&K के तीन संदिग्ध, पुलिस में मचा हड़कंप

Fri, 26 Jan 2018 12:06 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, पिरान कलियर
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस से पहले जम्मू कश्मीर के तीन संदिग्धों को देखकर पुलिस में हड़कंप मच गया। आगे जानिए...

विज्ञापन


ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नितिका खंडेलवाल ने कलियर दरगाह में औचक निरीक्षण किया। दरगाह में कई कर्मचारी ड्यूटी से नदारद पाए गए। निरीक्षण के दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने तीन संदिग्ध पकड़कर पुलिस को सौंपे। नदारद पाए गए कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जा रही है।

 बृहस्पतिवार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नितिका खंडेलवाल, अपर तहसीलदार अबरार हुसैन ने दरगाह कार्यालय का निरीक्षण किया। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने दरगाह में पहुंच कर कर्मचारियों की ड्यूटी प्वाइंट को चेक किया।
विज्ञापन


निरक्षण के दौरान कई कर्मचारी ड्यूटी से नदारद पाए गए। दरगाह शरीफ के मेन गेट पर एक बाहरी कर्मचारी ड्यूटी करता पाया गया। जो ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को देखकर फरार हो गया। उसके बाद ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने लंगर खाने का निरीक्षण किया।

विज्ञापन

जिसपर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने दरगाह प्रबंधक को साफ सफाई चाक चौबंद करने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि ड्यूटी प्वाइंट पर कोई भी बाहरी व्यक्ति ड्यूटी करता पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने शक के आधार पर दरगाह परिसर से जम्मू कश्मीर के तीन संदिग्ध युवकों को पकड़कर पुलिस को सौंपा। पकड़े गए तीनों युवकों के बारे में पुलिस को जानकारीजुटाने को कहा है।

जेएम ने बताया कि औचकनिरीक्षण में कुछ कर्मचारी ड्यूटी से नदारद पाए गए। उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जा रही है। साथ दरगाह की सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने केनिर्देश दरगाह प्रबंधक को दिए गए हैं।

कार्यवाहक थाना प्रभारी कुंवर रामआर्य का कहना है कि पकड़े गए तीनो युवकों के बारे में जानकारी जुटाई जा रहीहै। इस मौके पर अपर तहसीदार अबरार हुसैन, दरगाह प्रबंधक शमशाद अंसारी, सुपरवाइजर इंतखाब आलम, राव शारिक, अब्दुल्ला, अफजाल, हारुन आदि मौजूदरहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें