फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक अप्रैल से बदलेगा बहुत कुछ, 31 तक कर ले ये काम

Thu, 25 Feb 2016 07:53 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
एक अप्रैल से कई चीजों में बदलाव हो जाएगा। ऐसे में आपको 31 मार्च से पहले इन्हें जरूर पूरा करा लें, नहीं तो आगे चलकर दिक्कत हो सकती है। मसलन, यदि आप पेंशनधारक हैं तो अपने खाते को आधार से लिंक करा लें। इसी तरह से अपने राशन कार्ड का नवीनीकरण करा लें साथ में उसे आधार से भी लिंक करा लें। इसी तरह यदि गैस कनेक्शन को आधार से लिंक नहीं कराया है तो उसे भी 31 मार्च से पहले आधार से लिंक करा लें।
विज्ञापन


1-पेंशनधारक 31 तक करा लें आधार कार्ड लिंक
यदि आप समाज कल्याण विभाग से वृद्धा या विकलांग पेंशन ले रहे हैं तो 31 मार्च तक आधार कार्ड लिंक करा लें नहीं तो आपकी पेंशन बंद हो सकती हैं। केंद्र से मिले दिशा-निर्देशों के बाद इन दिनों विभाग का जोर अपने सॉफ्टवेयर से आधार कार्ड लिंक किए जाने पर है।

वहीं, बुजुर्गों को इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है, यही वजह है कि जिले में 62 हजार बुजुर्ग पेंशन ले रहें हैं और इनमें से अब तक चार सौ ने ही आधार कार्ड की कॉपी विभाग में जमा कराई है। बुजुर्ग और विकलांग को 31 मार्च तक आधार कार्ड की कॉपी देनी होगी। साथ ही पेंशन पट्टा नंबर, जिस बैंक में पेंशन प्राप्त होती है उसका नाम, बैंक का नाम, खाता संख्या, मोबाइल नंबर भी उपलब्ध कराने होंगे।
विज्ञापन


2-गैस कनेक्शन को करायें आधार से लिंक
31 मार्च से पहले उपभोक्ताओं को गैस कनेक्शन से आधार लिंक कराना अनिवार्य है। नहीं तो सब्सिडी का सिलेंडर रुक सकता है। इसलिए तेल कंपनियां लगातार उपभोक्ताओं से अपील कर रही हैं कि वह 31 मार्च से पहले हर हाल में गैस कनेक्शन को आधार कार्ड से लिंक करवा लें। अभी तक करीब दो लाख से अधिक उपभोक्ताओं ने गैस कनेक्शन से आधार लिंक करवा लिए हैं।

3-राशन कार्ड नवीनीकरण जरूरी
राज्य खाद्य योजना में शामिल होने के लिए उपभोक्ताओं को हर हाल में 31 मार्च से पहले अपने राशन कार्ड को नवीनीकरण कराना होगा। जिला खाद्य आपूर्ति विभाग ने नवीनीकरण के दौरान आधार कार्ड भी अनिवार्य कर दिया है। ऐसे में उपभोक्ताओं को 31 मार्च तक राशन कार्डों का नवीनीकरण कराना होगा।

एक अप्रैल से इनमें भी बदलाव
1-नौ से 15 प्रतिशत तक बढ़ेगा पानी का बिल
इस वित्तीय वर्ष में जल संस्थान हर साल की पानी का बिल बढ़ाएगा। हालांकि फर्क इतना है कि इस बार गरीबों को राहत मिलेगी। इस बार तीन हजार तक के असेसमेंट वालों के लिए नौ प्रतिशत ही बिल में बढ़ोतरी होगी।

इससे ऊपर वालों के लिए यह बढ़ोतरी 15 प्रतिशत होगी। जबकि पहले तक सभी के लिए यह बढ़ोतरी एक समान यानी 15 प्रतिशत  हुआ करती थी। जल संस्थान के मुख्य महाप्रबंधक एसके गुप्ता ने बताया कि एक अप्रैल से नया बदलाव लागू होगा।

2-एक अप्रैल से नई होंगी विद्युत दरें
एक अप्रैल से राज्य में नई विद्युत दरें लागू हो जाती हैं। एक अप्रैल से विभिन्न व्यावसायिक और घरेलू उपभोक्ता जितनी बिजली की खपत करेंगे उसके बिल का भुगतान नए सिरे से निर्धारित विद्युत दरों के हिसाब से करना होगा।

उत्तराखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग की ओर से नई विद्युत दरों के संबंध में घोषणा की जाती है। इसमें व्यावसायिक, घरेलू, बीपीएल श्रेणी और विभिन्न किलोवाट भार वर्ग कनेक्शन वाले उपभोक्ताओं के लिए अलग-अलग दरों की दरें जारी की जाती हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें