चारधाम यात्रा के लिए उमडने वाले लाखों यात्री हरिद्वार में रुख रहे हैं। हरिद्वार में रुकने के बाद गंगा में स्नान करने के बाद अधिकांश पर्यटक शाम को गंगा आरती में शामिल हो रहे है। जिससे आम दिनों की अपेक्षा आज कल गंगा आरती में कई गुना लोग शामिल हो रहे हैं।
गंगा सभा के अध्यक्ष प्रदीप झा ने बताया कि चारधाम जाने वाले यात्री काफी संख्या में आ रहे हें। शाम के समय यात्री मां गंगा का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए गंगा आरती में शामिल हो रहे हैं, जिससे अन्य दिनों की अपेक्षा गंगा आरती का नजारा काफी भव्य नजर आ रहा है।