फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोज होगी प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ मिली शिकायतों की समीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर देहरादून। प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ फीस मांगने संबंधी शिकायतों की अब रोजाना समीक्षा होगी। मुख्य शिक्षा अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक और प्रारंभिक रोजाना एक घंटे शिकायतों की समीक्षा कर उनका समाधान करेंगे। मुख्य शिक्षा अधिकारी आशारानी पैन्यूली ने कहा कि सरकार ने हालिया शासनादेश में मुख्य शिक्षा अधिकारियों को नोडल अधिकारी नामित किया है। साथ ही ऑनलाइन पढ़ाई के बिना फीस का दबाव बनाने वाले स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी अधिकारियों को कहा कि प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ किसी भी कार्रवाई से पहले उन्हें नियमानुसार नोटिस जारी किया जाए। उनका पक्ष सुनने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि ब्लॉक स्तर पर खंड शिक्षा अधिकारी, उप शिक्षा अधिकारी और नगर शिक्षा अधिकारी प्राइवेट स्कूलों की शुल्क संबंधी शिकायतों की रोजाना समीक्षा कर मुख्य शिक्षा अधिकारी को प्रमाण सहित उपलब्ध कराएंगे। इसके बाद जिला स्तर पर मुख्य शिक्षा अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक और प्रारंभिक भी रोजाना एक घंटे शिकायतों की समीक्षा करेंगे। साथ ही शिकायतों का समाधान कर अभिभावकों को राहत भी देंगे। उन्होंने कहा कि कोई भी अभिभावक मेल आईडी पर प्रमाण सहित स्कूल की शिकायत कर सकता है। शिकायत में अभिभावक को अपना पूरा पता, बच्चे का नाम, कक्षा और संबंधित स्कूल का पूरा पता लिखना होगा। उन्होंने कहा कि अस्पष्ट या बिना नाम की शिकायतों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें