फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आत्मनिर्भर बन राष्ट्र निर्माण में सहयोगी बनें महिलाएं : डॉ. गीता

विज्ञापन
सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम में मौजूद बाल संरक्षण अ​धिकार आयोग की अध्यक्ष डॉ. गीता खन्ना। स्रोत वि
विज्ञापन
विकासनगर। विद्या भारती की ओर से राष्ट्रीय स्तर पर चलाए जा रहे सप्तशक्ति संगम अभियान के तहत बाबूगढ़ स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन

इसमें राज्य बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. गीता खन्ना ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनकर राष्ट्र निर्माण में सहयोगी बनने का संदेश दिया। उन्होंने महिलाओं को राष्ट्र सेवा का संकल्प भी दिलाया। डॉ. गीता खन्ना ने कहा कि अभियान का उद्देश्य भारतीय संस्कृति और शिक्षा के माध्यम से महिलाओं को जागरूक, संगठित और सशक्त बनाना है। वक्ताओं ने तीलू रौतेली, गौरा देवी, बंसती बिष्ट, अहिल्याबाई होल्कर आदि के उदाहरण से मातृशक्ति को प्रेरणा लेने की बात कही।
कार्यक्रम में सेवा भारती की प्रांत उपाध्यक्ष सुनीता भट्ट, मातृ भारती की अध्यक्ष शोभा सिंह, सोनिका वालिया, आशा थपलियाल, राखी रावत, पूनम मिश्रा, अंशु आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें