फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

7वीं में पढ़ रही दो सहेलियों ने ख्वाहिश पूरी करने के लिए बनाया ऐसा प्लान कि यकीन नहीं होगा

Tue, 06 Mar 2018 07:21 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,हरिद्वार
विज्ञापन
girls - फोटो : demo pic
विज्ञापन
डॉक्टर और एक्टर बनने के लिए 7वीं में पढ़ रही दो छात्राएं कुछ ऐसा कर गई कि आपको यकीन नहीं होगा। पढ़िए...
विज्ञापन


ज्वालापुर से लापता हुई सातवीं कक्षा की दो छात्राएं रुद्रपुर उधमसिंह नगर में मिल गई। एक छात्रा डाक्टर तो दूसरी एक्टर बनने की ख्वाहिश लेकर घर छोड़कर गई थी। दोनों रुद्रपुर में अपनी एक सहेली के घर ही ठहरी हुई थी। इलेक्ट्रानिक्स सर्विलांस के जरिये पुलिस उन तक पहुंची।

छह दिन पहले ज्वालापुर के मोहल्ला पांडेयवाला और उससे सटी विष्णु लोक बस्ती की रहने दो सहेलियां लापता हो गई थी। परिजनों की शिकायत पर ज्वालापुर पुलिस हरकत में आ गई थी। दो दिन पहले एक छात्रा ने अपने परिजन से संपर्क साधा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने जब एक छात्रा की डायरी देखी ...

पुलिस - फोटो : file photo
परिजन ने पुलिस को वह मोबाइल फोन नंबर उपलब्ध करा दिया था। पुलिस ने जब उस नंबर की लोकेशन निकाली तब वह रुद्रपुर जिला उधमसिंह नगर का निकलकर आया। एसआई सत्येंद्र नेगी की अगुवाई में रवाना हुई टीम ने रुद्रपुर से दोनों नाबालिगों को बरामद कर लिया।

एसएसआई संजीव थपलियाल ने बताया कि सातवीं कक्षा की छात्राएं अपनी एक सहेली के घर रह रही थी। सहेली के घर के पास ही एक किशोरी की नानी का घर भी है। वहां आने जाने के दौरान ही उसकी एक सहेली बन गई थी।

बातचीत में छात्राओं ने बताया कि परिजन उन्हें अक्सर डांटते थे और वह डाक्टर-एक्टर बनना चाहती थीं। इसलिए नौकरी करके अपनी ख्वाहिश पूरी करने के मकसद से गई थी। बताया कि नाबालिगों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।  पुलिस ने जब एक छात्रा की डायरी देखी तो वह शायरी से भरी हुई थी।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें