फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंपनी सेक्रेटरी बनने के लिए देनी होगी प्रवेश परीक्षा, जारी किया बदलाव का ड्राफ्ट

Tue, 28 Jan 2020 04:10 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • द इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया ने जारी किया बदलाव का ड्राफ्ट
  • दिसंबर-2020 से लागू हो सकता है सीएस एग्जीक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट
  • तीन साल के बजाय दो साल का होगा कोर्स, ट्रेनिंग का समय बढ़ेगा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pexels.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कंपनी सेक्रेटरी का कोर्स करने के लिए अब प्रवेश परीक्षा देनी होगी। द इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (आईसीएसआई) की ओर से सीएस एग्जीक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट (सीएसईईटी) का ड्रॉफ्ट जारी किया गया है। इसे दिसंबर 2020 से लागू करने की तैयारी है।

विज्ञापन


आईसीएसआई कोर्स में अभी तक 12वीं पास का सीधे रजिस्ट्रेशन और ग्रेजुएशन पास को सीधे एग्जीक्यूटिव कोर्स में दाखिला मिलता है। सीएसईईटी आने के बाद केवल प्रवेश परीक्षा से ही एंट्री मिलेगी। नए बदलाव के तहत अभी तक सीएस एजुकेशन की तीन कैटेगरी फाउंडेशन, एग्जीक्यूटिव और प्रोफेशनल को हटाया जाएगा। इसमें केवल दो कैटेगरी एग्जीक्यूटिव और प्रोफेशनल रहेंगी।

नया बदलाव लागू होने के बाद कोर्स की अवधि भी कम हो जाएगी। अभी तक यह कोर्स तीन साल का होता है, जो कि अब दो साल का होगा। इस कोर्स में 12 महीने के बजाय 21 महीने की ट्रेनिंग होगी। इंटरनल ट्रेनिंग भी अब 15 दिन के बजाय 60 दिन की होगी। हालांकि अभी केवल ड्रॉफ्ट जारी हुआ है। लागू होते वक्त फीडबैक के आधार पर इसमें कुछ परिवर्तन भी हो सकते हैं।
विज्ञापन


2012 ओल्ड सिलेबस वालों को एक मौका

आईसीएसआई ने 2012 ओल्ड सिलेबस एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम के छात्रों को एक और मौका दिया है। जो भी ओल्ड सिलेबस के छात्र दिसंबर 2019 की परीक्षा में पास नहीं हो पाए हैं, वह जून 2020 की परीक्षा में हिस्सा ले सकते हैं। इसके बाद मौका नहीं दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें