फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलित महिलाओं से मारपीट करने वाले भाजपा विधायक को पार्टी ने दिया नोटिस, जानिए क्या बोले

Sun, 11 Mar 2018 10:39 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
bjp
विज्ञापन

दलित महिलाओं से मारपीट के मामले में फंसे रुद्रपुर के भाजपा विधायक को पार्टी ने नोटिस जारी कर दिया है। आगे पढ़िए क्या बोले नोटिस पर विधायक..

विज्ञापन


दलित महिलाओं से मारपीट के मामले में फंसे रुद्रपुर के भाजपा विधायक राजकुमार ठुकराल पर संगठन ने आंखें तरेर ली हैं। एफआईआर दर्ज होने के बाद भाजपा ने रविवार को उन्हें नोटिस जारी कर दिया। पार्टी ने महिलाओं के साथ हाथापाई के वीडियो का आधार लेते हुए इसे प्रथमदृष्ट्या अनुशासनहीनता का मामला माना है।

नोटिस में ठुकराल से 10 दिन के भीतर जवाब देने के लिए कहा गया है। भाजपा ने साफ किया है कि ठुकराल का जवाब यदि संतोषजनक नहीं पाया गया, तो पार्टी संविधान के मुताबिक उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

 

भाजपा - फोटो : amar ujala
इधर, भाजपा विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा है कि वह पार्टी संविधान के दायरे से बंधे हैं। जैसा पार्टी का आदेश होगा, उसका पालन किया जाएगा। रुद्रपुर में नौ मार्च की घटना के बाद ठुकराल की मुश्किलें बढ़ गई हैं। एक मामले में समझौता कराने के प्रयास में ठुकराल का महिलाओं से मारपीट का वीडियो वायरल हुआ है। ठुकराल के खिलाफ रुद्रपुर कोतवाली में विभिन्न धाराओं

में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। भाजपा संगठन की ओर से भी आज ठुकराल को नोटिस भेज दिया गया। पार्टी अध्यक्ष अजय भट्ट के निर्देश पर महामंत्री नरेश बंसल ने यह नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ.देवेंद्र भसीन के अनुसार, ठुकराल से 10 दिन के भीतर जवाब देने के लिए कहा गया है।

 
विज्ञापन

मारपीट के प्रकरण में जानिए क्या बोले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष

ajay bhatt - फोटो : amar ujala
मारपीट के प्रकरण में राजकुमार ठुकराल की भूमिका को शुरुआती तौर पर अनुशासनहीनता माना गया है। हमने उनसे पूछा है कि वीडियो में वह महिलाओं से मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं, उसमें कितनी सच्चाई है और वह क्या कहना चाहते हैं। जवाब संतोषजनक नहीं मिला, तो अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
-अजय भट्ट, प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा।

मुझे पार्टी ने सब कुछ दिया है। पहचान दी है। मैं पार्टी संविधान की परिधि में ही हूं। जो भी पार्टी का निर्देश होगा, मैं उसका अक्षरश: पालन करुंगा।
-राजकुमार ठुकराल, रुद्रपुर विधायक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें