फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगल में घास काट रही थी महिला, पीछे से आ गया भालू, फिर...

Mon, 24 Jul 2017 09:09 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
bear attack woman
विज्ञापन
एक महिला जंगल में घास काट रही थी। तभी पीछे से भालू आ गया। वह कुछ समझती इतने में भालू ने महिला को घायल करके खाई में फेंक दिया। फिर...
विज्ञापन


रविवार सुबह करीब 8 बजे नगरासू गांव निवासी गुड़ी देवी (52) पत्नी नत्थु सिंह जंगल में घास लेने गई। करीब पौने 9 बजे वह घास काट रही थी। तभी, दो भालु आ धमके, जिसमें से एक ने महिला पर सीधा हमला कर दिया। महिला जब तक समझ पाती, भालू ने महिला को धक्का मार दिया, जिससे वह करीब 50 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरी।

इस पर साथ में गई अन्य महिलाओं ने शोर मचाया, जिस पर दोनों भालू भाग खड़े हुए। इधर, महिलाओं की चीख, पुकार सुन ऋषिकेश-गौरीकुंड हाईवे स्थित नगरासू बाजार में खड़े व्यापारी व स्थानीय लोगों दौड़ते हुए मौके पर पहुंचे। खाई से घायल महिला को हाईवे पर लाया गया और निजि वाहन से जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग पहुंचाया गया।
विज्ञापन


लेकिन उपचार के दौरान ही महिला ने दम तोड़ दिया। इसके बाद अस्पताल में पोस्टमार्टम कर शव को परिजनों को सौंप दिया गया। दोपहर बाद गमगीन माहौल में अलकनंदा नदी किनारे पैत्रिक घाट पर महिला की अंत्येष्टी कर दी गई।
विज्ञापन


घटना के बाद से नगरासू बाजार व गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। भालू के हमले की यह क्षेत्र में पहली घटना है। इधर, डीएफओ राजीव धीमान ने बताया कि प्रभावित परिवार की विभागीय स्तर पर हरसंभव मदद की जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें