जिससे सेंटर में कार्यरत कर्मचारी काफी दहशत में हैं। उन्होंने बताया की भालुओं की सूचना वन विभाग को दे दी गई है। सेंटर के सुरक्षाकर्मी भोपाल सिंह ने बताया कि आसपास भालुओं के होने पर दहशत का माहौल है। सेंटर के पास कई पेड़ों की टहनिया भी टूटी हुई हैं।
उधर मसूरी डीएफओ कहकशां नसीम ने बताया कि इलाके में भालुओं के होने की सूचना पर अधिकारियों को मौके पर भेजा गया है। क्षेत्र में गश्त भी बढ़ाई जा रही है। वन विभाग इसे लेकर सर्तक है।