फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: भालू ने किया महिला पर हमला, बुरी तरह घायल, चिकित्सकों की सलाह पर किया गया हायर सेंटर रेफर

Tue, 13 Jan 2026 10:41 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, बड़कोट (उत्तरकाशी)

सार

अपर यमुना वन प्रभाग के एसडीओ साधू लाल ने बताया कि महिला को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर देहरादून ले जाया गया।
विज्ञापन
घायल महिला का उपचार किया गया - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बड़कोट में अचानक भालू ने एक महिला पर हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया। स्थानीय ग्रामीणों ने महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़कोट पहुंचाया। जहां चिकित्सकों द्वारा महिला का उपचार शुरू किया गया।

विज्ञापन


वन क्षेत्राधिकार रवांई रेंज अपर वन प्रभाग बडकोट द्वारा बताया गया कि सुबह अमरा देवी पत्नी गजेंद्र सिंह निवासी ग्राम बड़कोट पर स्थान नोनीयाली नामे तोक में अचानक भालू द्वारा हमला कर दिया गया। जिस कारण महिला घायल हो गई। वन क्षेत्र अधिकारी ने बताया गया है कि महिला को प्राथमिक उपचार दिए जाने के पश्चात एवं चिकित्सकों की सलाह पर उक्त महिला को हायर सेंटर रेफर के किया गया है।वन विभाग की टीम क्षेत्र में तैनात है।

ये भी पढे़ं...Uttarakhand: भाजपा संगठन में बड़े बदलाव की आहट, चुनाव के दौरान विवादित चेहरे फ्रंट में नहीं चाहती पार्टी

विज्ञापन

इधर सीएचसी के प्रभारी डा अंगद सिंह राणा ने बताया महिला के सिर पर अधिक चोट आई है। एतिहात के लिए घायल महिला को हायर सेंटर देहरादून रेफर किया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें