फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घास लेने जंगल गई पांच महिलाओं पर भालू ने किया हमला, दो को एयर लिफ्ट कर एम्स भेजा

Mon, 16 Mar 2020 08:55 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पौड़ी

सार

  • पौड़ी रेंज स्थित कोटा गांव की घटना
  • तीन महिलाएं जिला चिकित्सालय में भर्ती
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में गढ़वाल वन प्रभाग के पौड़ी रेंज स्थित कोटा गांव के पास भालू ने हमला कर पांच महिलाओं को घायल कर दिया। महिलाओं में दो की हालत गंभीर होने पर ग्रामीणों की मांग पर डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल ने उन्हें एयरलिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश भेजा, जबकि अन्य तीन महिलाओं का जिला चिकित्सालय पौड़ी में उपचार चल रहा है। 

विज्ञापन


सोमवार को ब्लाक कोट के कोटा गांव के समीप पांच महिलाएं बकरी चुगाने और घास लेने जंगल गई थीं। इसी दौरान घात लगाए भालू ने महिलाओं पर हमला कर दिया। महिलाओं ने शोर मचाया तो भालू भाग गया। हमले में दुर्गी देवी (36 वर्ष), किशोरी देवी (38), नौगांव निवासी मीना देवी (35), सुम्मी देवी (37), पित्तू गांव निवासी तामेश्वरी देवी (42), घायल हो गईं। सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने दो की हालत गंभीर बताई और हायर सेंटर रेफर कर दिया।

विज्ञापन

सूचना पर महाकाल सेना के पंकज बडेरी, संजय पंवार व पूर्व जिला पंचायत सदस्य तामेश्वर आर्य भी पहुंचे। स्थिति गंभीर होने पर सड़क मार्ग से ले जाने पर अधिक समय लगता। ऐसे में उन्होंने और ग्रामीणों ने डीएम से घायलों को एयर लिफ्ट कराने की मांग की।

डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि दो महिलाओं दुर्गी देवी व मीना देवी को एयर लिफ्ट कर हायर सेंटर एम्स ऋषिकेश भेजा गया। घटना की सूचना पर वन विभाग की टीम भी जिला अस्पताल पहुंची।

महाकाल सेना, ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों ने वन क्षेत्राधिकारी पौड़ी अनिल भट्ट से घायलों को उचित मुआवजा देने व क्षेत्र में भालू से निजात दिलाने की मांग की। भट्ट ने कहा कि घायलों को जल्द मुआवजा प्रदान किया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें