फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: नत्थनपुर, कारगी हो या दून विवि रोड...हर जगह अंधेरा कायम है

विज्ञापन
विज्ञापन
I-ईईएसएल की लापरवाही से शहर का बड़ा हिस्सा अंधेरे से जूझ रहा
विज्ञापन

I
I-डीएम ने कहा, दिवाली से पहले दूर किया जाएगा शहर का अंधेराI
Iनगर निगम खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों को ठीक करने का अभियान चला रहा है, लेकिन अंधेरे में डूबे शहर के कई इलाकों में पहुंचना निगम के सामने चुनौती है। अमर उजाला की टीम ने दून के ऐसे इलाकों की पड़ताल की, तो पता चला कि शहर के अधिकांश हिस्सों में अंधेरा भगाने की चुनौती है। नत्थनपुर हो, कारगी हो या दून विवि रोड हर जगह अंधेरा पसरा है। पेश है, स्थानीय लोगों से प्राप्त इनपुट के आधार पर रिपोर्ट।I

Iईईएसएल ने कागजों में ठीक कर दी स्ट्रीट लाइट
I
Iशांतिकुंज निवासी कैलाश चन्द वाही कहते हैं, डीएम साहब शांति कुंज लेन नंबर एक नेहरू ग्राम रोड नत्थनपुर की भी सुध ले लीजिए। यहां लेन नंबर एक में पोल नंबर 593/95 की लाइट लंबे समय से खराब चल रही है। यह शिकायत 20 सितंबर को ईईएसएल को दर्ज कराई थी, इसके साथ साथ ही पोर्टल पर भी शिकायत की, लेकिन नगर निगम की ओर से कोई कार्यवाही नहीं की गई। जब 16 अक्तूबर को अपडेट लिया तो विभाग ने सूचित किया कि शिकायत का निस्तारण कर दिया गया है, जबकि मौके पर कोई देखने ही नहीं आया।I
विज्ञापन


Iकाफी क्लब के पास पोल की लाइट दो सप्ताह से खराब
I
Iकारगी निवासी अजय देवरानी बताते हैं कि वार्ड नंबर 72 हिमालयन स्कूल के पास चार लाइटें खराब पड़ी हैं। धोरन खास कैनाल रोड के निवासी सुनम ठाकुर कहते हैं कि सेंट एक्जेवियर स्कूल के पास लाइट खराब पड़ी है। मेन रोड पर स्थित दो इलेक्ट्रिक पोल की लाइट पिछले दो सप्ताह से खराब है। ये दोनों पोल काफी क्लब के पास हैं। अपर नेहरूग्राम के निवासी अनिल कुमार बताते हैं कि किद्दूवाला न्यू पुल, डोभाल चौक से आगे स्पोर्ट्स कॉलेज रायपुर की तरफ जाने वाली रोड पर स्ट्रीट लाइटें खराब हैं।
I

Iपोल पर एक क्लैंप नहीं होने से छाया अंधेराI
Iरमेश थपलियाल कहते हैं, वार्ड नंबर 72 कोतवाली पटेल नगर रोड यूनियन बैंक के एटीएम के पास लगी स्ट्रीट लाइट पिछले 10 महीने से पोल शिफ्ट होने के कारण हटा दी गई है। नए पोल पर क्लैंप नहीं होने के कारण निगम लाइट नहीं लगा पा रहा है, जबकि स्ट्रीट लाइट की ट्यूब मेरे पास सुरक्षित है, निगम कम से कम 20 बार सूचित कर चुका हूं। निगम के प्रशासक डीएम सविन बंसल से उम्मीद है कि वह सुनवाई करेंगे।
विज्ञापन

I

Iयहां भी समस्या -
I
I-पांच कालीदास रोड पर अग्रवाल मेडिकल के पास पोल नंबर 6 पर तीन महीने से स्ट्रीट लाइट खराब है।
I
I-नेहरूग्राम वार्ड नंबर 64 पशुपतिनाथ एनक्लेव लेन नंबर 5 में दो खंभों पर स्ट्रीट लाइट काफी समय से खराब पड़ी है।I
I-मोथरोवाला में प्राइमरी स्कूल के पास पोल पर लाइट दिन रात जलती है, इसे बंद कराने की भी व्यवस्था करें।
I
I-वार्ड नं 83 दून यूनिवर्सिटी रोड, संस्कार एन्क्लेव लेन नंबर दो में तीन महीनों से स्ट्रीट लाइट खराब है। शिकायत करने पर भी ठीक नहीं की जा रही।I
I-
I
I
I
Iईईएसएल की लापरवाही के कारण ही उससे स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत का काम छीना गया है, अब नगर निगम खुद इस काम को संभाल रहा है। टीम दिन-रात इस काम में जुटी है, 2700 लाइटों की व्यवस्था भी कर ली गई है, उम्मीद है दिवाली से पहले सभी खराब स्ट्रीट लाइटों को ठीक कर लिया जाएगा।
I
I-सविन बंसल, डीएम-प्रशासक नगर निगम
I

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें