फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदलते मौसम में रखें सेहत का ख्याल

विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम में हो रहे बदलाव के साथ ही अस्पतालों में मरीजों की संख्या में भी इजाफा होने लगा है। पछवादून के सबसे बड़े सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विकासनगर में लोग खांसी, सिरदर्द, बुखार और जुकाम की शिकायतों को लेकर अस्पताल में पहुंच रहे हैं। अमूमन अस्पताल में 500-600 ओपीडी होती है। लेकिन इन दिनों यह आंकड़ा 800 तक पहुंच गया है। डॉक्टर मरीजों को बदलते मौसम में सेहत का ख्याल रखने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. केके शर्मा ने बताया कि बरसात शुरू होते ही बुखार, खांसी, जुकाम और सिरदर्द की शिकायतें बढ़ जाती हैं, जिसे आम भाषा में वायरल भी कहा जाता है। कहा कि बदलते मौसम में लोगों को बारिश में भीगने से बचना चाहिए। यदि भीग गए हैं तो गीले कपड़े अधिक देर तक न पहने। शरीर को पंखे व कूलर की हवा में न सुखाएं। उन्होंने बताया कि सावन में नमी रहती है। बताया कि बरसात में कई लोगों को त्वचा से संबंधित दिक्कतें हो जाती हैं। ऐसे में लोगों को सूखा रहने की सलाह दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें