विजय हजारे ट्रॉफी के लिए राजधानी के तीन मैदानों को हरी झंडी मिल चुकी है। रायपुर स्थित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, अभिमन्यु क्रिकेट स्टेडियम और कसिगा में आयोजन का रास्ता साफ हो चुका है। चौथे मैदान के रूप में सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल या तनुष क्रिकेट एकेडमी में से किसी एक को चुना जा सकता है।
बीसीसीआई ने इस बारे में विस्तृत रिपोर्ट मांगी थी, जो भेज दी गई है। विजय हजारे ट्रॉफी की मेजबानी पूरे राज्य के लिए गौरव की बात है। अभी आधिकारिक तौर पर इसकी सूचना नहीं मिली है।
-अमित पांडे, बीसीसीआई समन्वयक