फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीसीसीआई ने अंडर-19 के इस खिलाड़ी पर लगाया दो साल का बैन, प्रमाणपत्रों में किया था बड़ा फ्रॉड

Sat, 05 Oct 2019 08:56 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

बीसीसीआई ने उत्तराखंड के अंडर-19 प्लेयर स्पर्श जोशी की जन्मतिथि के दस्तावेजों में गड़बड़ी पकड़ी है। बीसीसीआई की जांच में पाया गया कि स्पर्श ने जन्म प्रमाणपत्र दिल्ली व उत्तराखंड से अलग-अलग जारी कराए हैं। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर बीसीसीआई ने स्पर्श पर दो साल का बैन लगा दिया है।

विज्ञापन


बीसीसीआई के जनरल मैनेजर (क्रिकेट ऑपरेशन) सबा करीम की ओर से इस संबंध में क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (सीएयू) को ई-मेल के माध्यम से जानकारी दी है। इसमें कहा कि स्पर्श ने वर्ष 2016-17 में डीडीसीए से खेलने के लिए दिल्ली नगर निगम से जन्म प्रमाणपत्र जारी कराया था और अब वर्ष 2019 में सीएयू से खेलने के लिए उत्तराखंड से भी जन्म प्रमाणपत्र जारी करा दिया, जो कि नियमों का बड़ा उल्लंघन है।

बीसीसीआई ने सीएयू को स्पर्श के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करने को निर्देशित किया है। सीएयू के सचिव महिम वर्मा ने कहा कि बीसीसीआई की जांच में अंडर-19 प्लेयर स्पर्श जोशी के जन्म प्रमाणपत्र गलत पाए गए हैं। स्पर्श को नोटिस जारी किया जा रहा है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें