उत्तराखंड टीम की अंडर-19 कूच बिहार ट्रॉफी में एक हजार से ज्यादा रन बनाने वाले संयम अरोड़ा पर बीसीसीआई ने दो साल का प्रतिबंध लगाया है। संयम अरोड़ा ने बीसीसीआई को जो जन्म प्रमाणपत्र और बोनाफाइड प्रमाणपत्र दिए थे, जांच में वे दोनों ही गलत पाए गए हैं।
बता दें कि ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले ये दूसरे खिलाड़ी रहे हैं। बुधवार को उत्तराखंड क्रिकेट संचालन समिति (यूसीसीसी) के स्थानीय समन्वयक अमित पांडे ने बताया कि बीसीसीआई ने संयम पर दो साल का प्रतिबंध लगाया गया है।