फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश के सबसे ऊंचे बांध की झील में खूब जमी श्रद्धा-शाहिद की केमिस्ट्री, लेकिन इस बात से बोर हो गए फैंस

Sun, 23 Sep 2018 09:11 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
Batti Gul Meter Chalu
विज्ञापन

लंबे इंतजार के बाद ‘बत्ती गुल मीटर चालू’ शुक्रवार को देश भर में रिलीज हो गई। टिहरी झील में श्रद्धा और शाहिद की केमिस्ट्री खूब जमी। फिल्म देख दर्शक खुद को तालियां अैर सीटी बजाने से नहीं रोक सके। फिल्म के ज्यादातर दृश्य देवभूमि में ही फिल्माए गए हैं।

विज्ञापन


फिल्म का फर्स्ट डे शो हाउसफुल रहा। फिल्म की कहानी गढ़वाल के तीन युवकों की मित्रता की है। साथ ही प्रदेश के इंडस्ट्रियल इलाके में बिजली कंपनियों की मनमानी पर आधारित है।

फिल्म देख सिनेमा हॉल से बाहर आए दर्शकों ने कहा कि फिल्म में शाहिद कपूर ने शानदार अभिनय किया है। कुछ महिलाएं बडे़ पर्दे पर गांव को देख भावुक हो गईं। आपको बता दें कि, जिस झील में शाहिद और श्रद्धा ने सीन दिए वह टिहरी झील देश के दूसरे सबसे ऊंचे बांधों की झील में से एक है। 
विज्ञापन

 

कुछ ज्यादा ही हो गया ठहरा और बल

फिल्म में प्रदेश की लोकल भाषा के ज्यादा इस्तेमाल से दर्शक बोर भी हुए। लेकिन, कहानी ने दर्शकों को अंत तक फिल्म से जोडे़ रखा। यह पहला ऐसा मौका था, जब गढ़वाली और कुमाऊनी भाषा का इस्तेमाल बडे़ पर्दे पर लोगों को देखने को मिला। शाहिद और श्रद्धा के साथ फिल्म में सभी किरदार ठहरा और बल लगाते नजर आए।

परिवार संग फिल्म देखने गए सक्षम
फिल्म में शाहिद कपूर के बचपन का किरादार निभाने वाले दून के सक्षम परिवार के साथ फिल्म देखने गए। सक्षम की माता मौलश्री उनियाल ने बताया कि परिवार के सभी लोगों को फिल्म का बेसब्री से इंतजार था। बेटे को पड़े पर्दे पर देख परिवार के लोग बहुत खुश हुए। उन्होंने कहा कि बेटे ने परिवार को एक नई पहचान दिलाने का काम किया है। सक्षम ने माता पिता, नाना नानी, दादा दादी और मित्रों के साथ फिल्म देखी। 

फिल्म देखने नहीं जा पाई स्वर्णिम
फिल्म में श्रद्धा कपूर का किरदार निभाने वाली दून की स्वर्णिम सेठी शुक्रवार को काफी खुश दिखाई दीं। हालांकि परीक्षा के कारण फिल्म नहीं देख पाने का मलाल भी उनके चेहरे पर साफ दिखाई दिया। स्वर्णिम की माता ज्योति सेठी ने बताया कि परिवार के सभी सदस्य फिल्म को लेकर काफी खुश हैं। बताया कि परीक्षा के बाद परिवार के साथ स्वर्णिम और उसके दोस्त फिल्म देखने जाएंगे। बताया कि 29 सितंबर को स्वर्णिम की कक्षा सात की परीक्षा समाप्त हो रही है।
विज्ञापन

फिल्म देख यह बोले दर्शक

मूवी बहुत अच्छी है, हमने काफी एंजॉय किया। शाहिद और श्रद्धा की जोड़ी एक साथ पर्दे पर काफी जम रही है। हम दोनों की मूवी एक बार फिर देखना चाहेंगे। - सक्षम

मूवी अच्छी रही पर बल और ठहरा का इस्तेमाल बार बार किया गया है। इस वजह से मूवी हमारे लिया थोड़ी बोरिंग हो गई। - कुसुम भट्ट

यह फिल्म बिजली की समस्या और बिजली कंपनियों के भ्रष्टाचार के विषय पर बनी है। यह समस्या हम लोगों के लिए आम है। फिल्म को हम आम जिंदगी से रिलेट कर पा रहे है। - शशांक

फिल्म में टिहरी झील को बेहतर तरीके से दिखाया गया है। इसके अलावा हमें फिल्म के गाने भी काफी पसंद आए। - राजकुमार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें