फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: सीएम धामी ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग का विमोचन, पहली बार हुआ प्रकाशित

Thu, 19 Mar 2026 06:28 PM IST
देहरादून ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

मुख्यमंत्री ने पंचांग को राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक व धार्मिक विरासत को सहेजने, जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।
विज्ञापन
सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग - फोटो : सूचना विभाग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिंदू नववर्ष के शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास पर सूचना एवं लोक संपर्क विभाग की ओर से प्रकाशित पंचांग का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने इसे राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक व धार्मिक विरासत को सहेजने, जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड अपनी सनातन परंपराओं, धार्मिक आस्थाओं व सांस्कृतिक मूल्यों के लिए देश-विदेश में विशिष्ट पहचान रखता है। यहां की परंपराएं केवल आस्था का विषय नहीं हैं, बल्कि यह हमारी जीवनशैली, सामाजिक संरचना और सांस्कृतिक चेतना का अभिन्न अंग हैं।

Uttarakhand: कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज की तबीयत बिगड़ी, ऋषिकेश एम्स में भर्ती, हाल जानने पहुंचे सीएम
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में पंचांग का प्रकाशन राज्य की इस गौरवशाली विरासत को संरक्षित करने और नई पीढ़ी तक पहुंचाने का एक सशक्त माध्यम बनेगा। यह पंचांग राज्यवासियों को तिथि, वार, पक्ष, मास, पर्व एवं विशेष दिवसों की सटीक जानकारी के साथ पारंपरिक त्योहारों, व्रतों व धार्मिक आयोजनों की महत्ता से भी अवगत कराएगा। इस मौके पर सचिव विनय शंकर पांडेय, महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें