फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरिकेडिंग तोड़ वन मंत्री के आवास तक पहुंचे एनएसयूआई कार्यकर्ता, 30 गिरफ्तार

विज्ञापन
फॉरेस्ट गार्ड भर्ती में हुई धांधली को लेकर यमुना कॉलोनी स्थित वनमंत्री डॉ. हरक सिंह रावत के आवास ?
विज्ञापन
फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा में धांधली के आरोप लगाते हुए एनएसयूआई कार्यकर्ता रविवार को उग्र हो गए। वन मंत्री का आवास घेरने पहुंचे कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन के दौरान बेरिकेडिंग तोड़ दी। पुलिस ने कुछ को पकड़ा तो उन्होंने पुलिस के वाहन घेर लिए। बमुश्किल पुलिस ने हालात संभाले और 30 को गिरफ्तार कर लिया। देर शाम सभी को निजी मुचलकों पर छोड़ दिया।
विज्ञापन

एनएसयूआई कार्यकर्ता रविवार को प्रदेश अध्यक्ष मोहन भंडारी और प्रदेश महासचिव आयुष गुप्ता के नेतृत्व में वन मंत्री हरक सिंह रावत के यमुना कॉलोनी स्थित आवास के घेराव को पहुंचे थे। यहां पहले से तैनात पुलिस ने बेरिकेडिंग लगाकर कॉलोनी के गेट पर ही रोक लिया। आवास के पहले रोके जाने से एनएसयूआई कार्यकर्ता उग्र हो गए और बेरिकेडिंग तोड़ दी। इसके बाद हाथों में वन मंत्री इस्तीफा दो के नारों की तख्ती लिए वह पुलिस के साथ धक्का-मुक्की करते हुए आगे बढ़ गए।
वन मंत्री के आवास से ठीक पहले दूसरी बेरिकेडिंग पर पुलिस ने दोबारा रोकने का प्रयास किया तो पुलिस से हाथापाई हो गई। इसके बाद महासचिव आयुष गुप्ता व दो अन्य कार्यकर्ताओं को पुलिस ने अपनी गाड़ी में बैठा लिया। इससे नाराज कार्यकर्ताओं ने पुलिस की गाड़ी घेर ली। काफी देर बाद गाड़ी को आगे बढ़ने दिया गया। इसके बाद बाकी कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए। कार्यकर्ताओं का आरोप था कि इतनी बड़ी धांधली पर भी वन मंत्री खामोश हैं। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले खुलेआम घूम रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने वन मंत्री हरक सिंह रावत से इस्तीफे की मांग की। बाद में पुलिस ने शांतिभंग में 30 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर सुद्धोवाला जेल भेज दिया। यहां शाम को पहुंचे मजिस्ट्रेट ने निजी मुचलकों पर सभी को छोड़ दिया। एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष मोहन भंडारी का कहना है कि वह इस घोटाले पर चुप बैठने वाले नहीं हैं। पांच मार्च को गैरसैंण में विधानसभा के लिए कूच किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में एनएसयूआई जिलाध्यक्ष सौरभ ममगाईं, पदाधिकारी नित्यानंद कोठियाल, कविता सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।

फॉरेस्ट गार्ड भर्ती में हुई धांधली को लेकर यमुना कॉलोनी स्थित वनमंत्री डा हरक सिंह रावत के आवास म

फॉरेस्ट गार्ड भर्ती में हुई धांधली को लेकर यमुना कॉलोनी स्थित वनमंत्री डा हरक सिंह रावत के आवास म

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें