फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के चुनाव छह महीने के लिए स्थगित

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश की सबसे बड़ी बार एसोसिएशन के चुनावों को छह महीने के लिए स्थगित कर दिया गया है। मंगलवार को यह निर्णय बार हॉल में हुई आम सभा में लिया गया। अब छह महीने बाद दोबारा से आम सभा होगी, जिसमें चुनावों के लिए रणनीति बनाई जाएगी।
विज्ञापन

बार काउंसिल ऑफ इंडिया के आह्वान पर आम सभा आयोजित की गई थी। हर साल फरवरी के अंत में बार एसोसिएशन के 11 पदों के लिए चुनाव होते हैं, लेकिन इस बार कोरोना काल को देखते हुए चुनावोें को स्थगित किया गया है। मंगलवार को अध्यक्ष मनमोहन कंडवाल की अध्यक्षता में आम सभा हुई, जिसमें चुनाव न कराए जाने पर फैसला हुआ। बताया जा रहा है कि सभी ने ध्वनिमत से चुनावों को छह महीने तक टालने की बात कही। इस संबंध में बार काउंसिल ऑफ इंडिया को भी अवगत कराया जाएगा। आने वाले छह महीनों में वैक्सीनेशन की क्या स्थिति होती है उस बात पर ही चुनाव का निर्णय होगा।
फिलहाल निर्णय लिया गया है कि छह महीने बाद आम सभा होगी, जिसमें चुनावों पर फैसला लिया जाएगा। बता दें कि वर्तमान समय में कचहरी परिसर में सीमित संख्या में ही अधिवक्ता पहुंचते हैं। सभी वहां पर सामुदायिक दूरी का ख्याल रखते हुए काम कर रहे हैं। इसी के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें