बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में आक्रोश मार्च में बार एसोसिएशन का भी समर्थन मिला है। इसके लिए मंगलवार को कचहरी परिसर में अधिवक्ता भी न्यायिक कार्यों से विरत रहेंगे। इस दौरान स्टांप वेंडर, टाइपिंग आदि गतिविधियां भी पूरी तरह से बंद रहेंगी। राजधानी में विभिन्न संगठनों ने मंगलवार को यह मार्च निकाला जाएगा।
इससे पहले दून उद्योग व्यापार मंडल की रविवार को हुई बैठक में दो घंटे बाजार बंद रखने का एलान किया था। संगठन अध्यक्ष विपिन नागलिया अध्यक्षता में बैठक में विभिन्न धार्मिक, सामाजिक और व्यापारिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान पदाधिकारियों ने कहा कि बांग्लादेश में जातीय आधार पर अल्पसंख्यकों का उत्पीड़न और यातनाएं दी जा रही है। कट्टरपंथियों की ओर से मानवाधिकारों को तिलांजलि दी जा रही है।
Iरेंजर्स ग्राउंड से सुबह 10.30 बजे शुरू होगा मार्च
I
रेंजर्स ग्राउंड में सुबह 10:30 बजे से चलकर आक्रोश मार्च दर्शन लाल चौक, पलटन बाजार, दर्शनी गेट, लकी बाग चौक, प्रिंस चौक, कचहरी चौक होते हुए डीएम कार्यालय पर ज्ञापन सौंपने के साथ संपन्न होगा।