फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: चकराता पीएनबी में स्टाफ की कमी से बैंकिंग लेनदेन बाधित

Sat, 05 Sep 2026 06:09 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
छावनी बाजार स्थित पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) की शाखा में शनिवार को पर्याप्त स्टाॅफ न होने से बैंकिंग लेनदेन प्रभावित रहा। ग्राहकों को पैसे जमा कराने और निकालने समेत अन्य कार्यों के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। उन्होंने उच्चाधिकारियों से व्यवस्था में सुधार की मांग की।
विज्ञापन


शुक्रवार के अवकाश के बाद अगले दिन सुबह करीब 10:00 बजे बैंक खुला। पर्याप्त कर्मचारी नहीं पहुंचने के कारण कामकाज शुरू नहीं हो सका। दूरदराज के गांवों से आए ग्राहकों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। ग्राहक पंकज जैन ने बताया कि दोपहर 1:30 बजे केवल एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी मौजूद रही। शाखा प्रबंधक पवन ने बताया कि अन्य कर्मचारी अवकाश पर थे और प्रणाली में तकनीकी समस्या थी। दोपहर करीब दो बजे दूसरी शाखा से कर्मचारी आने के बाद लेनदेन शुरू हो सका। पंकज जैन समेत कई अन्य ग्राहकों ने बैंक के डीजीएम से भी शिकायत की है।
ग्राहकों ने आरोप लगाया कि शाखा में आए दिन व्यवस्थाएं खराब रहती हैं। शिकायतों के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो रहा। उन्होंने यह भी कहा कि बैंक में तैनात एक कर्मचारी का व्यवहार उचित नहीं है। ग्राहकों ने उच्चाधिकारियों से पर्याप्त स्टाफ तैनात करने और व्यवस्था सुधारने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें