फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निपटा लें बैंक के काम, बुधवार को है हड़ताल

Mon, 10 Nov 2014 09:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
अगर आपको बैंक में कोई काम है तो मंगलवार को ही निपटा लें। बुधवार 12 नवंबर को प्रदेश भर में सभी सरकारी बैंकों के साथ ही तीन निजी बैंक भी हड़ताल पर रहेंगे। चेक जमा कराने, ड्राफ्ट बनवाने जैसे काम नहीं होंगे। नेफ्ट, आरटीजीएस प्रकियाएं भी बाधित रहेंगी।
विज्ञापन


उत्तराखंड में विभिन्न बैंकों की 2 हजार शाखाओं के 15 हजार कर्मी इस हड़ताल में शिरकत कर रहे हैं। वह वेतन पुनरीक्षण की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। यह हड़ताल उसी का हिस्सा है।

संयोजक जगमोहन मेहंदीरत्ता के अनुसार बैंक वाले केंद्र से 25 फीसदी बढ़ोत्तरी की मांग कर रहे हैं, जबकि 13 बैठकों के बाद सरकार साढ़े 11 प्रतिशत से आगे बढ़ने के लिए तैयार नहीं। यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के कार्यकर्ता घटक संगठनों समेत पिछले दो साल से इस मांग को लेकर बैंक कर्मी लगातार संघर्ष कर रहे हैं।
विज्ञापन


एटीएम खुलेंगे पर नगदी में हो सकती है दिक्कत
हड़ताल के दौरान एटीएम खुले रहेंगे, लेकिन नगदी निकासी में दिक्कत रह सकती है। कई ऐसे बैंक हैं, जहां निजी एजेंसी कैश भरती है, लेकिन दोपहर होते-होते एटीएम खाली पड़ जाती हैं।  कई जगह एटीएम की खराबी दूर करने के लिए टेक्निकल स्टाफ जुटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें