फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: बैंक अधिकारियों पर यौन उत्पीड़न का आरोप, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बैंक में तैनात एक महिला ने तीन बैंक अधिकारियों पर ड्यूटी के दौरान यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। वर्तमान में महिला शिमला में तैनात है। वसंत विहार पुलिस ने मामले में जीरो एफआईआर दर्ज कर सोलन ट्रांसफर की है।
विज्ञापन


महिला ने शिकायत में कहा कि वर्ष 2023 में वह देहरादून में तैनात थी। यहां एक बैंक में तैनात तीन अधिकारियों ने उनके साथ यौन उत्पीड़न किया। आरोप है कि अधिकारियों ने नियमों के विरुद्ध कार्य कर उसका उत्पीड़न किया। महिला ने अधिकारियों पर केबिन में बुलाकर गलत हरकत करने का आरोप लगाया। यही नहीं कई बार उन्होंने कार का पीछा भी किया। आरोप है कि करीब पांच माह पहले शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। महिला की शिकायत पर पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर सोलन ट्रांसफर की है। जहां आरोपी अमित दत्ता, दयानंद करदम और नरेश कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें