फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: बैंक में गबन के मामले में पुलिस ने शुरू की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में चेक की रकम गबन करने के मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मुकदमा अज्ञात में दर्ज है। जल्द ही आरोपियों के नामों का खुलासा हो सकता है।
विज्ञापन




बैंक के ग्राहक सचिन डोबाइल निवासी देवल, पुरोला उत्तरकाशी ने पुलिस को शिकायत की थी। उन्होंने बताया था कि उन्हें सात अगस्त को अनिता भूषण ने पांच लाख रुपये का एसबीआई का चेक दिया था। यह बैंक ऑफ इंडिया के खाते में गत सात अगस्त को जमा कर दिया। लेकिन, 10 अगस्त तक भी यह रकम उनके खाते में जमा नहीं हुई। जबकि, एसबीआई की ओर से पता चला कि चेक का पैसा आठ अगस्त को ही जारी हो गया था। इस पर देवल ने बैंक ऑफ इंडिया के अधिकारियों से इसकी जानकारी ली।



लेकिन, वहां से कोई आश्वासन नहीं मिला। इसके बाद देवल ने इसकी शिकायत कोतवाली पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने प्रबंधक और कैशियर के खिलाफ गबन के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया। इस मुकदमे की विवेचना सब इंस्पेक्टर विजय प्रताप राही को दी गई है। इस मामले में उन्होंने जांच शुरू कर दी है। जल्द ही बैंक में जाकर भी पड़ताल की जाएगी। पुलिस घटना के दिन के सीसीटीवी फुटेज भी कब्जे में लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें