फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दून हॉस्पिटल में नहीं मिलेंगी प्रतिबंधित दवाएं

Wed, 16 Mar 2016 12:33 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
खांसी की दवा कोरेक्स समेत करीब 347 फिक्स डोज कांबिनेशन ड्रग्ज को प्रतिबंधित किया गया है।
विज्ञापन
केंद्र सरकार की ओर से 344 दवाईयों पर प्रतिबंध लगाए जाने के बाद दून हॉस्पिटल में यह दवाएं नहीं मिलेंगी। सेलाकुई की फार्मा कंपनियों में भी इन दवाओं की सप्लाई रोक दी जाएगी। दूसरी ओर, केमिस्ट इस बात का लेकर चिंतित हैं कि वह स्टॉक का क्या करेंगे।
विज्ञापन


केंद्र सरकार ने खांसी और शुगर की 344 दवाईयों पर प्रतिबंध लगा दिया। यह प्रतिबंध सोमवार से उत्तराखंड में भी लागू होने जा रहा है। दून हॉस्पिटल में यह सभी दवाईयां सोमवार से नहीं मिलेंगी। दवा विक्रेताओं को इन प्रतिबंधित दवाईयों की सूची भेजी गई है।

ड्रग कंट्रोलर के मुताबिक सेलाकुई में कई ऐसी कंपनियां हैं जो कि इन दवाईयों का उत्पादन कर रही हैं। उन्हें नोटिस भेजा गया है। सोमवार से अगर कोई फैक्ट्री उत्पादन या कोई दवा विक्रेता प्रतिबंधित दवाईयां बेचते हुए मिला तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्रालय ने हाल ही में इन दवाओं पर प्रतिबंध लगाया है। प्रतिबंधित की गई दवाईयों के मिश्रणों में क्लोफेनिरेमाइन माइलेट और कोडीन सीरप और कोरेक्स भी शामिल हैं। ड्रग कंट्रोलर ताजबर जग्गी ने बताया कि प्रतिबंधित दवाओं का उत्पादन बंद करने के लिए सोमवार तक का समय दिया गया है।

सोमवार से कार्रवाई शुरू की जाएगी। वहीं केमिस्ट एसोसिएशन ने कहा कि उन्हें प्रतिबंधित दवाओं की सूची तो मिली है, लेकिन जो लाखों रुपये का स्टॉक लगा हुआ है उसका क्या होगा, यह नहीं बताया गया। इस अचानक के प्रतिबंध से उन्हें भारी नुकसान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें