फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलवायु परिवर्तन में बांस की अहम भूमिका : रावत

विज्ञापन
बांस की खेती एवं उपयोगिता पर एफआरआई की ओर से धूलकोट में आयोजित सेमीनार मौजूद वैज्ञानिक और विभिन्
विज्ञापन
देहरादून। जलवायु परिवर्तन में बांस की अहम भूमिका होती है। देश में बांस उत्पादन क्षेत्र और उत्पादकता में गिरावट आयी है। घरेलू बांस उत्पादन के संवर्धन के लिए तमाम शोध किए जा रहे हैं। इसके अलावा अन्य स्तरों पर भी प्रयास जारी है।
विज्ञापन

यह बातें वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआई) के निदेशक अरुण सिंह रावत ने शुक्रवार को कृषि विज्ञान केंद्र धूलकोट में आयोजित सेमिनार में कहीं। उन्होंने कहा कि वनों और कृषि भूमि दोनों में बांस एक महत्वपूर्ण बहुउपयोगी पौधे के रूप में उभर रहा है। देश दुनिया में बांस की बढ़ती मांग को देखते हुए आने वाले वक्त में उत्पादन बढ़ाने की चुनौती होगी। एफआरआई के वैज्ञानिक वानिकी के क्षेत्र में तमाम शोध कर रहे हैं। इसके सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। वन अनुसंधान संस्थान के विस्तार प्रमुख डॉ. एके पांडेय ने कहा कि बांस की खेती को अपनाकर न सिर्फ आर्थिकी को सुधारा जा सकता है, वरन जलवायु परिवर्तन को संरक्षित करने में मदद मिलेगी। सेमिनार में विशेषज्ञों ने बांस के कीटों और रोग प्रबंधन पर भी विस्तृत जानकारी दी। सेमिनार में असम, गुजरात, पश्चिम बंगाल समेत कई राज्याें से वैज्ञानिक और स्वयं सहायता समूहों के सदस्य शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें