फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुवार से रात में बंद रहेगा बल्लीवाला मार्ग

Thu, 04 Feb 2016 09:38 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
बल्लीवाला चौक पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर पर कार्य होने के कारण चार से 18 फरवरी तक रात में ट्रैफिक आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन


इसके लिए ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है। पुलिस अधीक्षक यातायात धीरेंद्र गुंज्याल ने बताया कि निर्माण कार्य होने के कारण प्रतिबंध रात 11 बजे से लेकर सुबह चार बजे तक रहेगा।

उन्होंने कहा कि वाहन चालकों को दिक्कत न हो इसके लिए डायवर्जन प्लान लागू किया गया है। दिन में इस मार्ग पर यातायात का संचालन सुचारु रूप से चलता रहेगा।

ऐसा है डायवर्जन प्लान
- प्रेमनगर से आने वाला यातायात रात 11 बजे से लेकर सुबह चार बजे तक ट्रैफिक डायवर्ट होकर बसंत विहार अनुराग नर्सरी चौक से बल्लीवाला चौक से आगे निकलेगा।
- कांवली रोड से प्रेमनगर जाने वाला यातायात अनुराग नर्सरी से होकर पंडितवाड़ी की तरफ डायवर्ट रहेगा।
- बल्लीवाला चौक से कमला पैलेस की तरफ जाने वाला यातायात डिवाइडर के बाएं तरफ से न जाकर दाएं से दोनों तरफ का संचालित होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें