फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालकृष्ण भी बोले, राहुल ईमानदार

Mon, 03 Feb 2014 08:15 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वामी रामदेव के बाद अब आचार्य बालकृष्ण ने भी कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को ईमानदार बताया। पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण ने देहरादून में कहीं। वे यहां भारत स्वाभिमाम ट्रस्ट की प्रांतीय बैठक में भाग लेने आए थे।
विज्ञापन


मार्च में मनाएंगे योग महोत्सव
आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि भारत स्वाभिमान ट्रस्ट मार्च में योग महोत्सव सप्ताह मनाएगा। यह सप्ताह देश भर में मनाया जाएगा। यह सप्ताह 23 मार्च को समाप्त होगा और इस दिन देश के हर जिले, तहसील व ब्लॉक स्तर तक योग महोत्व मनगा।

पढ़ें,रावत जी! सपनों का सौदागर नहीं बाजीगर बनना होगा

इस कार्यक्रम को ग्राम समितियों के स्तर तक भी ले जाया जाएगा। दस करोड़ लोगों को इस महोत्सव से सीधे जोड़ने की तैयारी की जा चुकी है।

वोटर जागरूकता अभियान भी होगा
बालकृष्ण ने कहा कि इसके बाद आगामी लोकसभा चुनाव के लिए वोटर जागो अभियान शुरू होगा। सभी मतदाताओं को अपने मताधिकार के प्रति जागरूक किया जाएगा। योग व चुनाव के लिए समाज में बड़ी जागरूकता लाने की जरूरत है।
विज्ञापन


पढ़ें,'हरीश रावत के लिए पार्टी से दगा नहीं करूंगा'

उन्होंने कहा कि देहरादून में आज ट्रस्ट की प्रांतीय बैठक हो रही है, उसी में सभी बिन्दुओं पर विचार होगा।

हरीश रावत को दी शुभकामनाएं
आचार्य बालकृष्ण ने मुख्यमंत्री बने हरीश रावत को शुभकामनाएं भी दीं। एक सवाल के जवाब में बालकृष्ण ने कहा कि मुख्यमंत्री किसी पार्टी का नहीं बल्कि पूरे प्रदेश का होता है। उन्होंने कहा कि हरीश प्रदेश के हित में सोचेंगे, अभी तक राज्य में राजनीतिक अस्थिरता ही विकास में बाधक रही है।

पढ़ें,ये होंगे हरीश रावत की राह के रोड़े

यह बात आचार्य ने उस सवाल के जवाब में कही कि बहुगुणा सरकार ने पतंजलि योग पीठ पर तमाम मुकदमे दर्ज कराए हैं अब हरीश के मुख्यमंत्री बनने पर उनकी क्या प्रतिक्रिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें