पतंजलि योगपीठ में आचार्य बालकृष्ण के जन्मदिवस पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए राधा मोहन सिंह ने कहा स्वामी रामदेव के संस्थानों ने बहुत बड़े काम किए हैं।
मृदा परीक्षण प्रयोगशाला का लोकार्पण
अब केंद्र सरकार रामदेव के प्रतिष्ठानों का लाभ उठाकर देश को आगे ले जाएगी। कृषि मंत्री ने पंतजलि परिसर में चलित मृदा परीक्षण प्रयोगशाला का लोकार्पण किया।
देश के जिला केंद्रों पर लाखों पौधे एक साथ वितरित करने की घोषणा की। उन्होंने इंडियन काउंसिल ऑफ एग्रीकल्चर रिसर्च के साथ पंतजलि के सहयोग कार्यक्रम का एक पत्र आचार्य बालकृष्ण को सौंपा।
राधा मोहन सिंह ने कहा कि संतों ने सदैव देश को दिशा प्रदान की है। यह सरकार उन के संकल्पों के अनुरूप ही देश को आगे बढ़ाएगी।
केंद्रीय कृषि खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री डा. संजीव बालियान ने कहा कि कृषि क्षेत्र में बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण ने बड़ा पुरुषार्थ किया है।
रामदेव और बालकृष्ण को बधाई
उत्तर-पूर्वी क्षेत्र विकास राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह ने कहा कि वर्तमान सरकार बाबा रामदेव के प्रयत्नों से आई है। रसायन एवं उर्वरक राज्य मंत्री निहाल चंद मेघवाल ने रामदेव और बालकृष्ण को बधाई दी।
बाबा रामदेव ने आचार्य बालकृष्ण की राष्ट्रव्यापी योजना को विस्तार देने के लिए उन्हें एक हजार ब्रह्मचारी सौंपने की घोषण की। मौके पर संत विजय कौशल, साध्वी ऋतंभरा समेत कई संत उपस्थित रहे।