फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किट्टी फ्रॉड प्रकरण: फरार आरोपी बालाजी ज्वेलर्स का मालिक गिरफ्तार, बेटों से मिलने पहुंचा था जेल

Wed, 04 Dec 2019 11:54 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन

देहरादून के प्रेमनगर पुलिस ने किट्टी की रकम लेकर फरार बालाजी ज्वेलर्स के मालिक महेश वर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी जेल में बंद बेटों से मिलने आया था। कोर्ट ने आरोपी महेश को 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। 

विज्ञापन


बता दें, प्रेमनगर में बालाजी ज्वेलर्स के मालिक महेश वर्मा अपने बेटों मंजीत और बॉबी को किट्टी चलाता था। वर्मा परिवार 23 सितंबर को रातों-रात फरार हो गया था। किट्टी में पूंजी निवेश करने वालों ने कई दिन तक हंगामा किया था।

इस मामले में पुलिस ने सतीश शर्मा की तरफ से महेश और उसके पुत्रों के खिलाफ धोखाधड़ी का अभियोग दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की। इसके बाद पुलिस ने महेश वर्मा के बेटाें मंजीत और बॉबी को पूर्वी उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। उस समय खुलासा हुआ था कि महेश वर्मा परिवार समेत नेपाल में छिपा है। 
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक नगर श्वेता चौबे ने बताया कि पुलिस मुख्य आरोपी महेश वर्मा की सरगर्मी से तलाश कर रही थी। इसी बीच प्रेमनगर थाना प्रभारी धर्मेंद्र रौतेला को जानकारी हुई कि आरोपी महेश वर्मा कानूनी राय लेने और अपने बेटों से मिलने देहरादून आया है।

इसी आधार पर आरोपी महेश वर्मा को सुद्धोेवाला जेल जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें