फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋषिकेश में रोमांच का नया ठिकाना: चारधाम यात्रियों को तोहफा; कांच के फर्श से दिखेगी गंगा की लहरों की खूबसूरती

Mon, 23 Mar 2026 09:23 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

Rishikesh News: पुल के दोनों ओर प्रवेश द्वार पर केदारनाथ धाम जैसी आकृति बनाई गई है। पुल पर हल्के चौपहिया वाहन भी आवाजाही करेंगे। 24 व 25 अप्रैल को पुल की तकनीकी जांच की जाएगी। जल्द ही यह पुल आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
बजरंग सेतु - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस बार चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए ऋषिकेश में रोमांच का नया ठिकाना तैयार है। मुनि की रेती में बजरंग सेतु का निर्माण पूरा हो चुका है, जहां पर्यटक कांच के फर्श पर चलते हुए गंगा की लहरों को निहार सकेंगे। 24 व 25 अप्रैल को पुल की तकनीकी जांच की जाएगी। जल्द ही यह पुल आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा।

विज्ञापन


ऐतिहासिक लक्ष्मणझूला पुल के समीप वर्ष 2022 में लोक निर्माण विभाग नरेंद्रनगर की ओर से बजरंग सेतु पुल का निर्माण कार्य शुरू किया गया था। करीब 69.20 करोड़ की लागत से बनने वाला पुल 132.30 मीटर लंबा और पांच मीटर चौड़ा है। पुल के दोनों साइड में डेढ़-डेढ़ मीटर का 65 मिमी की मोटाई वाला पारदर्शी कांच का फुटपाथ बन गया है।

पुल के दोनों ओर प्रवेश द्वार पर केदारनाथ धाम जैसी आकृति बनाई गई है। पुल पर हल्के चौपहिया वाहन भी आवाजाही करेंगे। लक्ष्मणझूला पुल के अनिश्चितकाल के लिए बंद होने के बाद इस पुल को ऐतिहासिक पुल के बड़े विकल्प के तौर पर देखा जा रहा है।
विज्ञापन


पुल का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। मंगलवार और बुधवार को पुल की तकनीकी जांच की जाएगी। जिसमें हवा व तापमान सहने का परीक्षण किया जाएगा। विभाग का कहना है कि अगले सप्ताह पुल पर भार वहन क्षमता की जांच की जाएगी। सभी औपचारिकताएं पूर्ण होने के बाद पुल पर आवाजाही शुरू कर दी जाएगी।

चार साल बेमिसाल: सीएम धामी ने दून की जनता को दी 401 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात, पेश किया रिपोर्ट कार्ड

Trending Videos
विज्ञापन

अप्रैल 2022 में बंद हुआ था 92 साल पुराना लक्ष्मणझूला पुल
16 अप्रैल 2022 को ऐतिहासिक लक्ष्मणझूला पुल को सुरक्षा की दृष्टि से अनिश्चित काल के लिए बंद कर दिया गया था। आईआईटी रुड़की की रिपोर्ट के मुताबिक पुल की तारे पूरी तरीके से जर्जर हो चुके थे। लगातार आवागमन की स्थिति में पुल कभी भी गिर सकता था। इसके बाद डीएम टिहरी ने आदेश जारी कर पुल अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया था।

मंगलवार और बुधवार को पुल की तकनीकी जांच की जाएगा। अगले सप्ताह पुल की भार वहन क्षमता को भी जांचा जाएगा। सभी औपचारिकताएं पूर्ण करने के बाद आवाजाही शुरू कर दी जाएगी।
- सत्य प्रकाश राठौड़, सहायक अभियंता, लोनिवि नरेंद्र नगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें