फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मपरिवर्तन की बात सुनकर लाठी-डंडे लेकर पहुंचे बजरंगदल कार्यकर्ता, लेकिन सच निकला कुछ और

Tue, 19 Sep 2017 11:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार  
विज्ञापन
विज्ञापन
ज्वालापुर क्षेत्र में गांव सराय मार्ग पर बनी श्रीराम एन्कलेव कालोनी में धर्मपरिवर्तन की सूचना पर पहुंचे बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने हंगामा काटा। लेक‌िन जब वहां जाकर देखा तो सामने आया क‌ि वहां कुछ और ही हो रहा था।
विज्ञापन


पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति पर काबू पाया। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने धर्मपरिवर्तन की बजाय जन्मदिन की दावत होने की बात कही है। इधर, बजरंग दल कार्यकर्ता ने इस संबंध में तहरीर दी है। 

मंगलवार की दोपहर धर्मपरिवर्तन की सूचना पर बजरंग दल के नेता नवीन तेश्वर की अगुवाई में कार्यकर्ता पहुंच गए। उन्होंने धर्मपरिवर्तन कराने का आरोप लगाते हुए हंगामा खड़ा कर दिया।    
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने पर एसएसआई जगमोहन रमोला पहुंच गए। पुलिस ने बजरंग दल कार्यकर्ताओं को समझाबुझाकर वापस किया। बजरंग दल के नेता नवीन तेश्वर ने आरोप लगाया कि नाबालिग बच्चियां भी वहां मौजूद थे और बड़े पैमाने पर धर्मपरिवर्तन कराया जा रहा था। आरोप था कि गोमांस भी परोसा गया था।

बजरंग दल के नेता ने इस संबंध में तहरीर दी है। इधर, एसएसआई जगमोहन रमोला ने बताया कि सुरेंद्र नाम के व्यक्ति ने अपनी बेटी के जन्मदिन पर दावत का आयोजन किया था और दावत में मौजूद लोगों ने खुद को सुरेंद्र कुमार का रिश्तेदार और परिचित बताया।

बताया कि गोमांस की बात गलत है, वहां चिकन बिरयानी बनी हुई थी। फिर भी मामले की जांच कर रहे हैं। बताया कि जिस व्यक्ति की बेटी का जन्मदिन था वह ईसाई मिशनरी के प्रचार का कार्य करता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें