फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रवृत्ति घोटाले के आरोपी अनुराग शंखधर को जमानत

Wed, 04 Sep 2019 05:42 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल
विज्ञापन
uttarakhand high court
विज्ञापन

हाईकोर्ट ने बहुचर्चित छात्रवृत्ति घोटाले के आरोपी अनुराग शंखधर को जमानत दे दी है। न्यायमूर्ति आरसी खुल्बे की एकलपीठ के समक्ष मामले की सनुवाई हुई। 

विज्ञापन


समाज कल्याण अधिकारी अनुराग शंखधर ने हाईकोर्ट में जमानत याचिका दायर कर कहा था कि उनके खिलाफ प्रथम दृष्टया कोई साक्ष्य रिकॉर्ड में नहीं आया है।

याचिका में कहा गया कि जांच अधिकारी द्वारा उनके खिलाफ छात्रवृत्ति गबन या उसे अपने फायदे के लिए इस्तेमाल करने का कोई साक्ष्य न्यायालय में पेश नहीं किया गया है। 
विज्ञापन


याची का कहना था कि वह सरकारी नौकरी में है और उसके भागने या फरार होने की कोई संभावना नहीं है। याची 18 मई 2019 से जेल में है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें