फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: एनडीपीएस के दो अलग-अलग मामलों में आरोपियों को जमानत

Fri, 09 Oct 2026 07:25 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
विकासनगर। विशेष न्यायाधीश (एनडीपीएस एक्ट) नंदन सिंह की अदालत ने शुक्रवार को दो अलग-अलग मामलों में आरोपियों को जमानत दे दी। ढकरानी निवासी अब्दुल रहीम और कुंजा ग्रांट निवासी परवीन उर्फ पिन्नो को जमानत मिली।सहसपुर कोतवाली पुलिस ने एक अक्तूबर को चेकिंग में अब्दुल रहीम से एक किलो दो ग्राम डोडा पाउडर बरामद किया था। वह दो अक्तूबर से जेल में था। विकासनगर पुलिस ने सात सितंबर को चेकिंग में परवीन से उर्फ पिन्नो से 6.98 ग्राम स्मैक बरामद की थी। अदालत ने माना कि दोनों मामलों में बरामदगी अल्प मात्रा से अधिक पर वाणिज्यिक मात्रा से कम है और पुलिस ने कोई स्वतंत्र गवाह नहीं दर्शाया। परवीन के मामले में मुख्य आरोपी को पहले जमानत मिल चुकी है और वह महिला भी है। अभियोजन ने जमानत का विरोध किया। अदालत ने गुण-दोष पर टिप्पणी किए बिना अब्दुल रहीम को 30 हजार और परवीन को 20 हजार रुपये के निजी मुचलके व इतनी ही राशि के दो-दो जमानती देने पर रिहा करने का आदेश दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें